वो भो बदल गए 39

 जीने के तरीके बदले,

बात करने के सलीक़े बदले

जितना कहा गया था मुझसे
उससे ज्यादा बेहतर बदले

हाथ की लकीरें अपनी बदलीं
कागज के लिखे बदले।

नहाने खाने का समय
दोस्तों से पुराने वादे बदले

किसी को देखने का तरीका
आंखों के नाजारे बदले

थोड़े से बहुत अजीजों को
थोड़े से अच्छे अपने बदले

रजाई कम्बल चादर बदली
तकिया के साथ सिराहाने बदले

सोने का बिस्तर बदला
प्यारे थे जो सपने बदले

तैरने का प्यारा तालाब
पैतृक नाव के ठिकाने बदले

पूजा की सामग्री के संग मंदिर
और भगवान बेचारे बदले


Bharosa nahi tha ham jinke liye badle
Vo bhi hame chhod kr itna badle

No comments:

Post a Comment