कई राज होते हैं लड़कियों के एक राज में...

 कई राज होते हैं लड़कियों के एक राज में


 






 



 


कई राज होते हैं लड़कियों के एक राज में

न पता था जिंदगी कटेगी उसकी तलाश में

 


वो बराबर याद आता रहा मुझे और मैं
खुद को छोड़कर डूबा रहा उसकी याद में

 

गलत हो या गलती की सज़ा पाई है क्यों
इसको सोचूँगा पर सज़ा काटने के बाद में

 

मैं भूल गया था उसके अलावा सब कुछ
उसे भी कुछ न याद आया उस रात में

 

उसके बोलने पर फूल तो खैर नही झड़ते थे
पर कुछ अलग बात थी उसकी आवाज़ में

                            More Like This

 

क्या कहूँगा उससे रहबर मेरे .......

  क्या कहूँगा उससे रहबर मेरे 











 




 

 क्या कहूँगा उससे रहबर मेरे 

जिस-दिन वो आ बैठा बराबर मेरे


उसके बाद मैं खुद का नही हो पाया

वो किसी और के हो गए हो कर मेरे


उसका उसके लड़कों का हाल पूछूँगा

फिर बात रुक जाएगी हाँ पर मेरे


मैं कहूंगा सब ठीक है,सब खुश हैं

और सारे दोस्त हैं मुझसे बेहतर मेरे


बड़ी हिम्मत है उसमे वो रोयेगी नही

मैं रो दूँगा,नैन हो जाएंगे तर मेरे

                                           More Like this



 

देहाती रेवोल्यूशनिस्ट कौन है /about dehati revolutionist




देहाती रेवोल्यूशनिस्ट कौन है /about dehati revolutionist 



देहाती रेवोल्यूशनिस्ट सत्यम मिश्रा हैं ,
 जिनका पूरा नाम सत्यम मिश्रा अनुपम निर्मला
 बाबू ( SHMAN बाबू ) है। 





 Dehati revolutionist kaun hai                                 

ये हिंदी साहित्यकार, एग्रीकल्चर इंजीनियर, 
ब्लॉगर और ट्रेवलर है। 
इनका जन्म उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर में 
रामुवापुर गाँव में सन २००० में  हुआ था.
इनके पिता का नाम बाबू राम मिश्र और माता का नाम निर्मला देवी है,